news-details

भादर में स्कूलों में चालीस हैंडपंप खराब  एडीओ पंचायत ने कई हैंडपंपों का कराया रिबोर कार्य खराब हैंडपंपों को जल्दी ठीक कराएं पंचायत सचिव:डी पी आर ओ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था ठीक करने को जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने सभी खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। हैंडपंपों की सही संख्या की जानकारी के लिए फिर से सर्वे करने के लिए कहा गया है। जिले में आबादी के मानक के हिसाब से अधिक संख्या में हैंडपंप लगे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर से लगवाए गए पुराने खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जा रहा है, जिले में जल जीवन मिशन की ओर से ग्रामीण पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं के संचालित होने के बाद जल निगम विभाग की ओर नये हैंडपंप लगवाने का काम बंद है,अब विधायक, सांसद भी हैंडपंपों को लगाने के लिए पिछले पांच सालों से कोई प्रस्ताव नहीं दे रहे हैं। शासन की ओर से योजना को बंद कर दिया गया है।जल निगम विभाग की ओर से सभी राजस्व ग्रामों तक हर घर नल योजना का विस्तार किया जा रहा है।विकास खंड अमेठी में पचास ग्राम पंचायतें हैं। इनमें अब तक लगे हुए हैंडपंपों की संख्या नौ हजार के आसपास है।नया सर्वे अभी नहीं हुआ है। इनमें से सैकड़ों हैंडपंप खराब है।बड़ी संख्या में हैंडपंप दूषित पानी फेंक रहे हैं। ग्राम पंचायतों की ओर से प्राप्त जानकारी और आई जी आर एस पोर्टल पर हुई शिकायतों के निस्तारण के लिए रिबोर की स्थिति में पड़े हुए हैंडपंपों को रिबोर कराया जा रहा है।सामान्य खराबी वाले हैंडपंपों को भी ठीक कराया जा रहा है। पिछले एक महीने के भीतर ए डी ओ पंचायत अनुराग यादव ने कई हैंडपंपों को रिबोर कराया है। विकास खंड भादर में परिषदीय स्कूलों में चालीस से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के सभी विकास खंडों में स्कूलों में खराब पड़े हैंडपंपों की सूचना मांगी गई है।भादर विकास खंड में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय पश्चिमपुर, कस्तूरीपुर, कम्पोजिट विद्यालय छीड़ा,भेंवई,लहना,दहियांवा,भावापुर,भदांव,पी एम श्री विद्यालय सवनगी, प्राथमिक विद्यालय सोनारी,पूरे घमहूं,पूरे भोजई मिश्र, दुर्गापुर, खरगपुर,रतापुर,वैधिकपुर, राघवपुर, बालीपुर,मोचवा,नगर डीह, तिवारीपुर,खौंपुर बौलहा, कुरंग,पूरे संकल्प,पूरे भौरहन, सोनारी अमटाही, उच्च प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर, कम्पोजिट विद्यालय त्रिशुंडी, प्राथमिक विद्यालय टीकरमाफी -2, आदि स्कूलों के हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।पेयजल सुविधा के लिए ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह की ओर से कई स्कूलों में आर ओ लगवाए गए हैं।

 

हैंडपंपों की मौजूदा स्थिति और संख्या के बारे में सभी विकास खंडों से रिपोर्ट मांगी गई है। पंचायत सचिवों को खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।-सूर्य प्रताप सिंह