news-details

भारतीय भाषाओं में हुई गीत संगीत की गतिविधियां

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत संगीत की गतिविधियों का आयोजन हुआ। छात्र छात्राओं ने लय ताल के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। समूह गान और लोक गीत गाए गए।कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में मीना मंच की सुगम कर्ता,एम डी एम और रिकॉर्ड रूम की इंचार्ज लालती देवी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने लोकगीत ,समूह गान और नृत्य प्रस्तुत किए।आवा सुनाई तोहे माया के हाल ,झमकोइया मोरे लाल--,बड़ा नीक लागै अपने देशवा कै माटी-- अवधी लोकगीत और वंदे मातरम गीत -आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की-देश गीत की सुंदर प्रस्तुति पर शिक्षकों और रसोईयों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।प्रभारी प्र अ देवांशु सिंह, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, शिवकरन गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, स्नेहा शुक्ला, प्रतिभा ओझा आदि ने छात्राओं की हौसला अफजाई की।कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया, कम्पोजिट विद्यालय हारीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनारी , उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहा,पी एम श्री विद्यालय सवनगी आदि विद्यालयों में भी समर कैंप के अन्तर्गत अवधी, हिंदी, भोजपुरी भाषा में गीत संगीत की गतिविधियों का आयोजन हुआ।