news-details

भारतेंदु वार्ड में 1.5 करोड़ के 17 विकास कार्यों का शिलान्यास

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में शनिवार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 17 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा मौजूद रहे। सभी कार्य पार्षद निधि से कराए जाएंगे।विधायक ने कहा कि विकास कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, जलनिकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वार्ड के विभिन्न हिस्सों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।स्थानीय पार्षद मानसिंह यादव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में नाली निर्माण व मरम्मत, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, साइड पटरी और पाथवे निर्माण के साथ पार्कों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण शामिल है। मंगल पांडे पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क, पहाड़ी लाल यादव पार्क समेत कई स्थानों पर कार्य होंगे। पलटन गांव और सेक्टर-ए में भी सड़क व जलनिकासी से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राकेश पांडे, अक्षय मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, अमित सिंह, आशुतोष सिंह, राम अनुज तिवारी, राजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।