news-details

भोलावती गिरधारी संस्थान में कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/जामो। भोलावती गिरधारी शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक हौसिला प्रसाद ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया।प्रधानाध्यापक विजय भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम का त्याग, संघर्ष, विचार और सामाजिक परिवर्तन का मिशन सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने में कांशीराम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को आज राजनीति में जो मान-सम्मान मिला है, उसमें कांशीराम की अहम भूमिका रही है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भी कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार, अरबीना बानो, खुशी मिश्रा, मनीषा शर्मा, शिवानी, रूबी वर्मा, शिवानी चौहान, सुमित्रा वर्मा और नेहा सहित प्रबंधक श्रीमती रामप्यारी अभिभव मौजूद रहीं। सभी ने कांशीराम के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।