
PARDARSHI VIKASH NEWS मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा 15 मई को भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद आज पहला शुक्रवार रहा, जिस दिन वहां विशेष धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं। भोज उत्सव समिति ने परिसर में वाग्देवी की विशेष प्रतिमा स्थापित कर सुबह से ही पूजा-अर्चना और दर्शन शुरू कर दिए।समिति के अनुसार दोपहर में हवन-पूजन और महाआरती आयोजित की गई, जबकि प्रस्तावित शोभायात्रा किसी कारणवश रद्द कर दी गई। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और इसे एकतरफा फैसला बताते हुए विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। उनका कहना है कि कमाल मौला मस्जिद में सदियों से जुमे की नमाज की परंपरा रही है, जिसे प्रभावित करना उचित नहीं है।धार में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 2000 पुलिसकर्मी और कई विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और कड़ी जांच व्यवस्था लागू की है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। दोनों पक्षों ने न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।