news-details

भाजपा ने अखिलेश से पूछा- आखिर किसका है PDA?

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  कानपुर /लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ब्राह्मण सम्मेलन में दिए गए PDA वाले बयान को लेकर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि PDA का वास्तविक अर्थ क्या है, क्योंकि अलग-अलग मंचों पर इसके अलग-अलग अर्थ बताए जा रहे हैं।प्रकाश पाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अब समाजवादी पार्टी के नाम के बजाय PDA के सहारे जनता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा की छवि को लेकर जनता में सवाल हैं, इसलिए PDA के जरिए नया संदेश देने की कोशिश की जा रही है।भाजपा नेता ने कहा कि पहले PDA का अर्थ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक बताया गया था, लेकिन अब ब्राह्मण सम्मेलन में P का अर्थ पीड़ित पंडित बताया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अब P का मतलब पंडित है तो पहले जिन पिछड़े और दलित समाज की बात की जाती थी, उनका क्या होगा।प्रकाश पाल ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जहां जाते हैं, वहीं के अनुसार PDA का अर्थ बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि वह अल्पसंख्यक के लिए है या अखिलेश के लिए।उन्होंने आरोप लगाया कि PDA के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि जनता अब हर राजनीतिक दल की नीतियों और वादों को समझ रही है और सही समय पर अपना निर्णय लेगी।