
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से रविवार को पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जल संरक्षण, शुद्ध वायु और जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रभा पांडेय ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे।इस अवसर पर सभासद प्रभुनाथ सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण के साथ हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का भी निर्णय लिया गया।