
PARDARSHI VIKASH NEWS विकासखंड मया बाजार के दिलासीगंज बाजार में मंगलवार शाम हनुमान जी के भंडारे के दौरान एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। स्थानीय व्यापारी अनिल गुप्ता के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही भंडारे का माहौल शोक में बदल गया।जानकारी के अनुसार, अनिल गुप्ता के बेटे की मौत अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर बाजार में हुए सड़क हादसे में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही भंडारे में मौजूद श्रद्धालु प्रसाद छोड़कर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मंदिर में चल रहे भजन भी रोक दिए गए और पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल गुप्ता दिलासीगंज बाजार में साइकिल मिस्त्री हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।घटना पर प्रधान प्रतिनिधि अख्तर अली, व्यापारी संघ और क्षेत्रीय लोगों ने गहरा दुख जताया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। महबूबगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।