news-details

बच्चों ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहयोग राशि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और वहां के भयावह हालात देखकर शाहगढ़ स्थित कृष्ण एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने मानवता की मिसाल पेश की। बच्चों ने अपने जेब खर्च से पैसे बचाकर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग राशि जुटाई। इसमें विद्यालय प्रबंधक और शिक्षकों ने भी योगदान दिया। सोमवार को छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी संजय चौहान को एकत्रित राशि सौंप दी। विद्यालय परिवार के अनुसार यह सहयोग राशि जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी, ताकि आपदा प्रभावित लोगों की सहायता हो सके।विद्यालय की छात्रा गौरी शुक्ला ने बताया कि नेपाल में बाढ़ के दौरान लोगों और घरों के बहने के वीडियो देखकर बच्चों ने पीड़ितों की मदद का निर्णय लिया। प्रधानाचार्या किरन सिंह ने कहा कि त्रासदी की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय परिवार ने बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर सहयोग राशि जुटाई। इस पहल की सभी ने सराहना की। इस मौके पर किशन, ललिता, सोनल, दिव्यांश पाण्डेय, दिव्यांश शुक्ला, आरुषि, अदिति, आन्या और काव्य शुक्ला समेत छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।