
पारदर्शी विकास न्यूज़ देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित शिवम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनकी प्रतिभा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय में टेक्निकल और स्मार्ट क्लासेज, प्रैक्टिकल कंप्यूटर शिक्षा, योग, हेल्थ चेकअप और वाहन सुविधा जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।विद्यालय परिसर में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है। विद्यालय में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।इसी क्रम में देसही पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध शिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने पंडित कुबेरनाथ आईटीआई कॉलेज परिसर का भी भ्रमण किया और छात्रों तथा शिक्षकों से बातचीत कर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।मुकेश यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर और सशक्त युवा तैयार करने की दिशा में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने संस्थान की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक त्रिभुवन तिवारी ने मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख व्यवसायी जितेंद्र विश्वकर्मा, संजय सिंह, अजय पांडेय, विजय यादव, उमेश निषाद, विद्यालय प्रबंधक त्रिभुवन तिवारी और प्रधानाचार्य शिवम देश रत्न तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।