news-details

बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रोटरी क्लब ने बांटी शैक्षिक सामग्री

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो

कसया, कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से चलाए जा रहे शैक्षिक सामग्री वितरण अभियान के पांचवें दिन मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय कनखोरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॉपियां एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी शैक्षिक जरूरतों में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।कार्यक्रम में क्लब के सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, सह-सचिव डॉ. जे.के. पटेल, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव एवं आदिल खान मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रोटरी क्लब के सदस्य दीपेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक देवेश कुमार शुक्ला, स्मृति त्रिपाठी, शाहेदा खातून सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की।रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि “शिक्षा के लिए एक छोटा प्रयास, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम” है। क्लब की ओर से विभिन्न विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई।