news-details

बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा कोर और कानपुर थैलेसीमिक्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर साकेत नगर स्थित गोहोई भवन में संपन्न हुआ।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन एडीएम सिटी के निर्देशन में किया गया, जबकि अधिकारियों ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवक मौजूद रहे।