news-details

बच्ची को बचाने में पलटा ऑटो

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रेउना थाना क्षेत्र में घुघुवा पुल के पास सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हमीरपुर जिले के मिलावा निवासी 30 वर्षीय बिनी सचान अपने सात वर्षीय बेटे आरुष सचान और 13 वर्षीय बेटी तनवी के साथ कानपुर देहात के भोगनीपुर से ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घुघुवा पुल के पास अचानक एक बच्ची सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में मां और दोनों बच्चे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रेउना पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम आरुष की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि बच्ची को बचाने के दौरान ऑटो पलटने की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।