
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मानसून सीजन से पहले उत्तर प्रदेश में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 44 जिलों की 118 तहसीलों में राज्यस्तरीय "बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज-2026" आयोजित की गई। अभ्यास में पीएसी की 7 कंपनियों और एसडीआरएफ की 16 टीमों समेत विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान नाव संचालन, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने, लाइफ जैकेट के उपयोग, रस्सी के जरिए रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही राहत एवं बचाव उपकरणों की कार्यक्षमता भी जांची गई।डीजी पीएसी आलोक सिंह ने निर्देश दिए कि राहत दलों की नियमित ब्रीफिंग, उपकरणों का निरीक्षण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए पीएसी और एसडीआरएफ पूरी तरह तैयार हैं।