news-details

बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित, समस्याएं सुनीं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष द्विवेदी ने किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के बर्रा-8 स्थित वरुण विहार सेवा कॉलोनी में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके दुख में सहभागी बने। सुभाष द्विवेदी ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, धीरज यादव, आशीष दीक्षित, चेतन कुमार, अश्वनी और नीरज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।