news-details

बुद्ध, कबीर और आंबेडकर की शिक्षाओं पर जोर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

गंगौली गांव में शुक्रवार को बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बेंचू के आवास पर वैवाहिक कार्यक्रम के बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के धम्म, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर की शिक्षाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बौद्ध भिक्षु भंते शील रत्न ने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समता, करुणा, शांति और मैत्री बौद्ध धम्म के मूल तत्व हैं, जो आज के हिंसा और अशांति के दौर में बेहद प्रासंगिक हैं।वहीं कबीर पंथ के अनुयायी संत राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि कर्मकांड और अंधविश्वास से समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गौतम बुद्ध, संत कबीर और डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं को अपनाकर ही तर्कशील, प्रगतिशील और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार शास्त्री ने किया। इस अवसर पर बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बसपा विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, पूर्व संयोजक राम चंद्र, त्रिभुवन दत्त सहित कई वक्ताओं ने भी विचार रखे और नवदम्पत्ति के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।कार्यक्रम में दुर्गेश कुमार, ललित कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक भारती, डॉ. नन्हे लाल, नरेंद्र कुमार, अमृत लाल, राम प्रताप, एडवोकेट प्रमोद कुमार, रामदेव भजनी, मोतीलाल, सीताराम, रामलाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।