news-details

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बुधवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, औरैया-इटावा रोड और औरैया-जालौन रोड पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में खान विभाग की टीम भी शामिल रही।चेकिंग के दौरान कुल 44 वाहनों की जांच की गई। जांच में चार डंपर अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए, जिन पर कुल 2.54 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने संबंधित वाहनों पर 54,640 रुपये, 79,180 रुपये, 54,670 रुपये और 66,040 रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया।इनमें से एक डंपर मालिक ने मौके पर ही 66,040 रुपये का जुर्माना ऑनलाइन जमा कर दिया, जिसके बाद वाहन को छोड़ दिया गया। वहीं शेष तीन डंपरों को सीज कर देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है।उप जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करते रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।