news-details

बंदेलीगंज चौराहे पर डॉ. अरविंद राजभर का स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर के मंगलवार को कुशीनगर आगमन पर बंदेलीगंज चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष गुड्डू राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।डॉ. अरविंद राजभर के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। डॉ. राजभर ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की स्थिति की जानकारी ली और आपसी समन्वय के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की। जिला अध्यक्ष गुड्डू राजभर ने कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. अरविंद राजभर का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।