news-details

बेटी पैदा होने पर विवाहिता को पीटा, सड़क पर छोड़ा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर । एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के पांच अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा और पटना चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पिडोरन की निवासी नसीबुल पुत्री रुस्तम अली का निकाह दो वर्ष पूर्व कलीम के साथ हुआ था। नसीबुल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने घर बनवाने के बहाने मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। उसने अपने पिता से मांगकर यह राशि पति को दे दी, जिसके बाद मकान का निर्माण शुरू हुआ।मकान का काम शुरू होने पर ससुर कासिम, सास कमरूल निशा, पति कलीम, देवर वसीम व लालू, और ननद नजिमा ने पीड़िता से कहा कि निर्माण कार्य के कारण रहने में दिक्कत होगी, इसलिए वह मायके चली जाए। पीड़िता के मायके जाने के बाद ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति न तो उसकी सुध लेने आया और न ही उसे कोई खर्चा दिया। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हुई।आरोप है कि डिलीवरी के समय उसके पति और ससुराल वालों ने साफ कह दिया था कि यदि लड़की हुई तो मायके में ही रहना, घर मत आना। मायके में पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया। बेटी पैदा होने की बात सुनकर ससुराल वालों ने उससे मुंह फेर लिया। बाद में रिश्तेदारों के समझाने-बुझाने पर वे नसीबुल को ससुराल ले तो गए, लेकिन वहां प्रताड़ना का नया दौर शुरू हो गया।ससुराल पहुंचने पर आरोपियों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "लड़की पैदा हुई है, तो मायके से 4 लाख रुपये और मांगकर लाओ, नहीं तो इसकी शादी कैसे करेंगे?" इस दौरान आरोपियों ने नवजात पुत्री को भी जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे बाइक पर बैठाकर कूरेभार पटना चौराहे पर लावारिस छोड़कर भाग गए।पीड़िता पिछले लगभग डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही है और आरोपियों द्वारा उसे तीन तलाक देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच महिला निरीक्षक हंसमती को सौंपी गई है।