
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कसया, कुशीनगर।
कुशीनगर स्थित भनसाघर बाटी चोखा रेस्टोरेंट में सोमवार की रात थाईलैंड से आए 21 भंतेजनों के समूह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रेस्टोरेंट के संचालक मनोज प्रजापति और समाजसेवी राहुल तिवारी के सौजन्य से आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सभी भंतेजनों को भारतीय व्यंजन नाश्ते के रूप में परोसे गए। भारतीय खानपान, आत्मीयता और आतिथ्य से अभिभूत भंतेजनों ने व्यंजनों की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया।थाईलैंड से आए भंतेजनों में कुमनुंग सुक्कासमे, पोंगसाक अरियावोंगविवात, युत्ताना सारती, धनापोंग सांगसुए, नतावत चुएनरुडी, सोमडेट थो नोर क्रम, एक्काफोन रुएंगफ्रिम, बनजोंग नुएंगवोंग, नत्थासित थन्थानावत, प्रफात पोंगनान, थासाफोन सुधोम, बोडिनदेचा चूकले, समाई असावसांती, लिम तुएनसित, जिरापोर्न तांगसित्थिविसेट, प्रीचा युंदोन, सुराबोडे चाइचना, प्ले खमकाएव, पत्तरागुन कुआडांग, नपत विबुन्देचकुन और विसानु प्रसर्टखियाव शामिल रहे।इस दौरान भारतीय संस्कृति, परंपरा और अतिथि सत्कार की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजकों की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत ने विदेशी मेहमानों के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत किया। भंतेजनों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ रेस्टोरेंट की ओर से की गई व्यवस्था की भी सराहना की।उल्लेखनीय है कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसे में थाईलैंड से आए भंतेजनों का पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ स्वागत करना आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मानवीय आत्मीयता को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास है।