news-details

बैंसडा में स्मृति शेष गायत्री पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

You can share this post!


 पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/भेंटुआ। बुधवार को बैंसडा में माधवराज पांडेय की दिवंगत पत्नी गायत्री पांडेय -58की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय गायत्री पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में गांव समाज के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।बसपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। स्मृति शेष गायत्री पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उन्होंने ब्राह्मण समाज के बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्लाक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, एडवोकेट रवि शुक्ल के साथ बसपा ब्राह्मण समाज सामाजिक भाईचारा कमेटी के विधानसभा प्रभारी संतोष दुबे, हरिकेश उर्फ पप्पू पांडेय, भीमराव बौद्ध, प्रदीप तिवारी, सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।