news-details

बारादेवी मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव नगर, कानपुर दक्षिण भाग के कार्यकर्ताओं ने अधिकतम स्थानों पर शाखा शुरू करने के अभियान के तहत ऐतिहासिक बारादेवी मंदिर परिसर में 25 सितंबर से नई शाखा का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने शाखा के बाद संघस्थान और मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं धुलाई का कार्य किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में अतुल शुक्ल, डॉ. नीरज राठौड़, कृष्णा, दुर्गासहाय और अरविंद सहित कई स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।