news-details

बारिश से गिरने लगे कच्चे मकान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी तहसीलों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। बीती रात गंगौली गांव में मकान गिरने से महिला की मौत हो गई थी। मृतका के आश्रितों को शासन की ओर से चार लाख रुपये की सहायता दी गई है।दैवी आपदा राहत पटल के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में बीती रात से सुबह तक 9.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब तक 224.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52 फीसदी कम है।