news-details

बारिश के बीच नगर पालिका की टीमें अलर्ट

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। लगातार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की टीमें सक्रिय हैं। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज स्वयं विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में पहुंचकर जलभराव, नालियों, सड़कों और गिरे पेड़ों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। नगर पालिका के अनुसार, अभी किसी भी वार्ड में गंभीर जलभराव की समस्या नहीं है। जरूरत पड़ने पर टिल्लू पंप लगाकर तत्काल पानी की निकासी कराई जाएगी। बारिश के दौरान गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ते भी सुचारु किए जा रहे हैं।ईओ ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से जलभराव या अन्य समस्या होने पर नगर पालिका को सूचना देने की अपील की है।