
PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी की ओर से छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर 5 अगस्त को प्रस्तावित ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 की तरह जब ब्राह्मण समाज बसपा से जुड़ने लगा तो सपा की बेचैनी बढ़ गई है।मायावती ने कहा कि बसपा ब्राह्मण समाज के साथ-साथ क्षत्रिय और वैश्य समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि ब्राह्मण समाज को साथ लेकर बसपा ने 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और 2027 में भी इसी तरह समर्थन मिलने की उम्मीद है।बसपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर काम करती है। सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज को संगठन और सरकार दोनों में सम्मानजनक भागीदारी दी गई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दल ब्राह्मण समाज से वोट तो चाहते हैं, लेकिन सत्ता और संगठन में उचित हिस्सेदारी नहीं देते। इसी कारण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बसपा सामाजिक भागीदारी के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।