news-details

ब्राह्मण महासभा ने की सवर्ण आयोग गठन की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर
आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दिवाकर मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री नरेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष वरुण मिश्रा और प्रदेश महामंत्री ओम नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि जब अनुसूचित वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर आयोग गठित किए जा चुके हैं, तो सवर्ण समाज के लिए आयोग का गठन अब तक नहीं किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि सवर्ण समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द सवर्ण आयोग का गठन किया जाए। इसके साथ ही महासभा ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के विद्यार्थियों को भी अन्य वर्गों की तरह छात्रवृत्ति देने की मांग की। उनका कहना था कि शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि समाज के सभी वर्ग आगे बढ़ सकें। नेताओं ने जानकारी दी कि 24 अप्रैल 2026 को नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय सभागार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें इन मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।