news-details

बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया, 21जून तक चलेगा जागरूकता अभियान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ/अमेठी।बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।12जून से 21जून तक प्रदेश के सभी जिलों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस वर्ष की थीम-,रेड कार्ड चाइल्ड लेबर,फेयर प्ले फार चिल्ड्रेन,डिसेंट वर्क फार एडल्ट्स निर्धारित है।श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन केवल सरकारी अभियान नहीं, सामाजिक दायित्व है। समाज में जागरूक लोगों को बाल श्रम कराने वाले लोगों के विरुद्ध सख्ती से खड़ा होना चाहिए।बाल श्रम निषेध के लिए पिछले एक साल के भीतर औचक निरीक्षण अभियान के साथ आपरेशन रक्षा अभियान चलाया गया है।ईंट भट्टो पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है।शुक्रवार को आकाशवाणी लखनऊ की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम बाल श्रम निषेध पर केंद्रित रहा।

 

अमेठी में नहीं हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

अमेठी।बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रमायुक्त कार्यालय नींद में रहा।बाल श्रम उन्मूलन के लिए कोई भी जागरूकता कार्यक्रम नहीं हुआ। पिछले एक साल के भीतर जिले में दस साल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। शाहगढ़ विकास खंड की एक पूर्व बाल श्रमिक ने श्रम विभाग के सहयोग से इंटरमीडिएट की परीक्षा 68फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।इस समय वह शिक्षक बनने की तैयारी कर रही है।