news-details

बिल्हौर तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर तहसील परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन, द लायर्स एसोसिएशन और एकीकृत बार एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष कुमार को सौंपा।अधिवक्ताओं ने 17 मई को लखनऊ में अधिवक्ता चैंबरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और विरोध कर रहे वकीलों पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर हमला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के चैंबर तोड़े गए और विरोध करने पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।ज्ञापन में घटना की न्यायिक जांच, ध्वस्त चैंबरों के बदले वैकल्पिक व्यवस्था, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।