news-details

बेली अस्पताल में स्टेमी केयर यूनिट ने बचाई हार्ट अटैक मरीज की जान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। बेली अस्पताल की स्टेमी केयर यूनिट में आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं की मदद से हार्ट अटैक से पीड़ित एक गंभीर मरीज की जान बचाई गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज की हृदय धमनियों में ब्लॉकेज के कारण हृदय की मांसपेशियों तक रक्त प्रवाह लगभग बंद हो गया था, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।स्टेमी टीम ने मरीज की ईसीजी रिपोर्ट का तत्काल मूल्यांकन कर हार्ट अटैक की पुष्टि की और बिना देरी उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने जरूरी दवाओं के साथ आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत मरीज को थ्रोम्बोलिटिक थेरेपी दी।डॉक्टरों ने मरीज को करीब 40 हजार रुपये कीमत का टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन निःशुल्क लगाया। यह दवा धमनियों में बने खून के थक्के को घोलने में मदद करती है। इंजेक्शन के बाद रक्त प्रवाह दोबारा सामान्य हुआ और मरीज की हालत में तेजी से सुधार देखने को मिला।चिकित्सकों के अनुसार, हार्ट अटैक के मामलों में शुरुआती कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि स्टेमी केयर यूनिट में मरीज का तुरंत आकलन कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।इस आपातकालीन उपचार में डॉ. मुकुल पांडेय, डॉ. मंसूर अहमद, डॉ. तुषार, डॉ. पुष्पलता, डॉ. अनागत और डॉ. आनंद सहित नर्सिंग स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई।अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सीने में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी, अधिक पसीना आना, बेचैनी या हाथ-जवड़े में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें। समय पर इलाज मिलने से हार्ट अटैक के गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है।