news-details

बॉक्स से मिला युवती का शव, सिर गायब

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब छपरा से आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से एक युवती का शव बरामद हुआ। शव एक बॉक्स में बंद था, जबकि युवती के हाथ और पैर पॉलीथीन में पैक किए हुए पाए गए। घटना ट्रेन नंबर 15114 की S-1 बोगी की है। सफाई के दौरान स्टाफ को संदिग्ध बॉक्स और बैग दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत स्टेशन प्रशासन को दी गई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और बॉक्स को खोलकर जांच की गई। पुलिस के अनुसार बॉक्स के अंदर करीब 30 से 35 वर्ष की एक युवती का धड़ मिला है। शव के साथ सिर नहीं मिला है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि शव को बेहद योजनाबद्ध तरीके से पैक किया गया था, ताकि खून बाहर न निकल सके और किसी को शक न हो। शुरुआती आशंका है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। जीआरपी ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। टीम ट्रेन के रूट के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यात्रियों की सूची की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती की पहचान और हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।