news-details

बॉक्सिंग में अंशिका ने जीता पहला स्थान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। जनपद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की कक्षा 12 की छात्रा कुमारी अंशिका सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका ने आत्मविश्वास और दमदार खेल कौशल के साथ प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह और प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने छात्रा को बधाई दी। उन्होंने टीम कोच हर्षित सिंह और श्रीमती शशि गौतम के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अंशिका की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।