news-details

बैंक कर्मचारी बनकर ठगे 18 हजार रुपये

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के खरौटी गांव निवासी नरेंद्र साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल कर खाते से 18 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित नरेंद्र के अनुसार, उन्हें एक कॉल आई जिसमें कॉलर ने कहा कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करने पर 4500 रुपये की पेनल्टी लगेगी। कार्ड बंद कराने की बात कहने पर ठग ने उनसे कार्ड की पूरी जानकारी मांगी और बाद में ओटीपी साझा करने को कहा।जैसे ही नरेंद्र ने ओटीपी बताया, उनके खाते से 18 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का संदेश आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला।पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया है और ट्रांजैक्शन की जानकारी लेकर साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी और ओटीपी साझा न करें।