
पारदर्शी विकाश न्यूज़ उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक अश्वनी कुमार की मौत हो गई। अश्वनी गुरुवार को बाइक से बैंक में केवाईसी कराने निकले थे। लौटते समय शिवा धर्मकांटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चंद्रसेना गांव का निवासी था और छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह एक सप्ताह पहले अपने पांच वर्षीय घायल बेटे आर्यन को देखने घर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया।