news-details

बिजली चोरी गैंग का भंडाफोड़

You can share this post!

 

कानपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर और बिजली के केबिल चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 10 कुंतल तार, इंसुलेटर, नकदी और लोडर वाहन बरामद किया है।डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी के अनुसार, यह गैंग ग्रामीण इलाकों में रात के समय बिजली विभाग के सामान को निशाना बनाता था। आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर बिजली विभाग की गाड़ियों की तरह लोडर का इस्तेमाल कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग ने हाल ही में बिधनू और रेउना क्षेत्रों से ट्रांसफार्मर और भारी मात्रा में केबिल चोरी की थी। मामले से बचने के लिए आरोपियों ने सचेंडी थाने में लोडर चोरी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि गैंग के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।