news-details

बाइक की टक्कर से घायल सेल्समैन की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के लालऊ खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सेल्समैन आशु की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। 19 सितंबर की रात वह बाइक से मार्केट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। आशु सेल्समैन का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रिया और तीन बेटियां माल्या, शैलवी व लवी हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के जिम्मेदार बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।