
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया और मध्यान्ह भोजन योजना के तहत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। बीईओ के साथ भोजन करते समय बच्चे उत्साहित नजर आए।विद्यालय में सोमवार को निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को सब्जी और रोटी परोसी गई। इससे पहले सुबह बच्चों को केला वितरित किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए और योजना के संचालन में नियमित निगरानी रखी जाए।भोजन से पहले बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रशस्त ऐप और कर्मयोगी ऐप पर प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों से विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, ब्लॉक संसाधन केंद्र से दिनेश कुमार और सलिल मिश्र, सहायक अध्यापक अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, गणेश प्रसाद शर्मा तथा अनुदेशक कौशलेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।