news-details

बीएसएफ जवान शिव कुमार मिश्रा के निधन से शोक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जम्मू में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ड्यूटी के दौरान ग्राम घोरहवा, भोजपुर भादर निवासी जवान शिव कुमार मिश्रा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। वीर जवान को अंतिम विदाई देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पहुंचे।इस दौरान भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी, पूर्व मंत्री डॉ. अमिता सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष शुक्ला सहित अन्य लोगों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में समर्पित जवान का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शिव कुमार मिश्रा ने मातृभूमि की सेवा में अपना कर्तव्य निभाया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।इस दुख की घड़ी में नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।