
अमेठी। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत स्मार्ट क्लास,आई सी टी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों को काम के प्रति लापरवाही भारी पड़ी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की समीक्षा बैठक के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने स्मार्ट क्लास के शून्य डाटा वाले सभी विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। बुधवार को जारी आदेश में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को नियमित रूप से स्मार्ट क्लास ,आई सी टी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी संचालित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।