
अमेठी। बारिश के मौसम में गोशालाओं की स्थिति पर नजर रखने के लिए डी एम ने खंड विकास अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने शनिवार को महमूदपुर और त्रिलोकपुर के गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केयर टेकर को किसी भी स्थिति में आसपास जल भराव न होने के निर्देश दिए,साथ ही बारिश थमने के बाद साफ सफाई के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी ने दोनों गोशालाओं में चारे पानी ,पशु आहार और हरे चारे के प्रबंध के बारे में जानकारी ली। गोशालाओं के निरीक्षण के पूर्व खंड विकास अधिकारी ने वरिष्ठ लिपिक को बुलाकर जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।