news-details

बी डी ओ ने की स्टाफ बैठक -संरक्षित गोवंशो के सत्यापन और बीबी जी राम जी योजना में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

You can share this post!

बीबी राम जी योजना के अन्तर्गत आठ करोड़ रुपए भुगतान बकाया, मजदूरों के खाते में नहीं पहुंची मजदूरी

 

अमेठी।  खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने स्टाफ बैठक कर सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने बी बी जी राम जी योजना के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में कार्यस्थलों पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित और सुपुर्दगी में रखे गए गोवंशो का सत्यापन करने और मृतक पशुओं को पोर्टल से हटाने के ‌निर्देश दिये। बीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और बीबी राम जी योजना की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 91लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि भेजी गई है। लाभार्थियों की कुल संख्या  160 है।प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन नहीं हुआ है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूहों के गठन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल वाली सभी पंचायतों के सचिवों को गोवंशों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। हारीपुर,महना में हैंडपंप की स्थापना और गलत भुगतान को लेकर आई जन शिकायत की जांच ए डी ओ पंचायत भेंटुआ को सौंपा है।खंड विकास अधिकारी ने बैंसडा ग्राम पंचायत की शिकायत के निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।

 

 

 बी बी जी राम जी योजना में  20 है प्रति ग्राम पंचायत औसत मजदूरों की संख्या
 जिले में गुरुवार को 525ग्राम पंचायतों में बीबी राम जी योजना के काम हुए हैं।13406मजदूरों ने काम किया है।  लगभग आठ करोड़ रुपए की मजदूरी की धनराशि बकाया है  खंड विकास अधिकारियों की ओर से बराबर मीटिंग करने के बाद भी अधिकांश ग्राम प्रधान कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। रुचि न लेने का कारण मनरेगा के पिछले बकाया भुगतानों का न होना है। रोजगार सेवक मजदूरों की संख्या बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे।

 

 

स्टाफ बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को बीबी जी राज योजना में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। धनराशि ट्रेज़री में उपलब्ध है,मजदूरी की धनराशि शीघ्र मजदूरों के खाते में पहुंच जाएगी।
दिव्या सिंह ,खंड विकास अधिकारी अमेठी