news-details

बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

You can share this post!

 

बसपा नेताओं ने की शिकायत

 

पारदर्शी  विकाश न्यूज़ संग्रामपुर/अमेठी। सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और दलित समाज के लोगों के प्रति अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित बसपा समर्थकों ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमर जीत प्रजापति पुत्र राम मिलन निवासी तुलापुर, मिश्रौली,थाना संग्रामपुर ने 19मई को व्हाट्सप पर एक वीडियो में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की है। आरोप है कि उसने वीडियो में दलित समाज के लोगों के विरुद्ध भी अपमान जनक टिप्पणी की है। वीडियो को लेकर बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष राम स्वरूप और  उनके पुत्र ने सबसे पहले थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष ने विवाद न बढ़ाने और शान्ति व्यवस्था कायम रखने की बात करते हुए उन्हें वापस कर दिया।राम स्वरूप और उनके पुत्र ने बहुजन समाज पार्टी के नेताओं से शिकायत की और सवाल उठाया कि कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के अपमान पर बी एस पी चुप  क्यों है?गुरुवार को बसपा के विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद के साथ पार्टी नेता थाने  पहुंचे और एस ओ से शिकायत की। पुलिस ने अमर जीत प्रजापति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा -299के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।