news-details

बाबा कीनाराम धाम में कन्या पूजन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रविन्द्रपुरी स्थित सिद्धपीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड में शारदीय नवरात्र का समापन नवमी कन्या और भैरव पूजन के साथ हुआ। पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के मार्गदर्शन में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप और एक बालक को भैरव बाबा के रूप में सजाकर पूजन किया गया।पीठाधीश्वर ने सभी कन्याओं और बालक के पैर पखारकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद उन्हें विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। आशीर्वाद लेने के साथ श्रद्धालुओं ने मां सर्वेश्वरी और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पूरे आश्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा।पूजन कार्यक्रम में नवरात्र के आचार्य श्री प्रकाश सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्या और भैरव पूजन के साथ नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र का विधिवत समापन हुआ।