
ललित कुमार
अमेठी। बीबी जी राम जी योजना के काम तेज नहीं हो पा रहे हैं। पिछले तीन महीने से मजदूरों के खाते में कोई भुगतान नहीं हुआ है। साढ़े सात करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान बकाया है। रोजगार सेवकों को काम कराने के लिए लेबर नहीं मिल रहें हैं। बीबी जी राम जी योजना अप्रैल में लागू हुई थी। योजना के अन्तर्गत सबसे अधिक काम वृक्षारोपण के हुए हैं। मजदूरों को भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। कुछ ग्राम प्रधानों ने अपने पास से मजदूरी के पैसे दिए हैं।मजदूर और कार्मिक परेशान हैं, अधिकारी मौन है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15अक्टूबर से 10नवम्बर बीबी जी राम जी योजना के काम पूरी तरह बंद रहेंगे। रोजगार सेवकों और प्रधानों ने बताया कि बीबी जी राम जी योजना में भी भुगतान की स्थिति मनरेगा जैसी है। मजदूर योजना के कार्यों से दूर भाग रहे हैं।