news-details

अयोध्या रेंज में 45 सड़कों के निर्माण को मंजूरी, 67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

You can share this post!

 

अमेठी की 13 सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति
निर्माण खंड की आठ सड़कों के लिए 10.34 करोड़ रुपये मंजूर
प्रांतीय खंड की पांच सड़कों के लिए 10.47 करोड़ रुपये स्वीकृत



संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़  अयोध्या/सुल्तानपुर/अमेठी।
लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत अयोध्या सर्किल की 45सडकों के निर्माण के लिए शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर में निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। 72.28किमी लम्बाई की इन सड़कों की निर्माण लागत 66.59करोड रुपए है इसमें अमेठी जिले की 13, अयोध्या की 15, सुल्तानपुर की 10और रायबरेली की सात सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड में मिश्रौली से पूरे बाबा सम्पर्क मार्ग, राम शाहपुर से पूरे सधई,मंगौली से पूरे गुलाल,गूंगे मऊ से कादूनाला सम्पर्क मार्ग,अंकरा से जमुवारी ,बुढहा सम्पर्क मार्ग,पूरे लोहार सम्पर्क मार्ग और जिल्ला सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण के लिए शासन की ओर से प्रथम किश्त की धनराशि जारी की जा चुकी है। निविदा प्रक्रिया गतिमान है। अगले महीने निर्माण कार्य शुरू होने की सम्भावना है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अन्तर्गत पांच सड़कों को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है।
 मुख्य मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत प्राइमरी पाठशाला भटगंवा से पूरे रघुवंश तक 1.1किमी लम्बाई में सड़क का नव निर्माण कार्य स्वीकृत है। निर्माण लागत 1.18करोड रु है।मेदनमवई पाठशाला से लीला टिकरा तक 1.6किमी लम्बे सम्पर्क मार्ग के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। दुर्गापुर मुसाफिरखाना मार्ग के किमी 41से परभनपुर होते हुए हरिहर पुर तक 2किमी लम्बाई में सड़क का नवनिर्माण होगा।2.89करोड रु निर्माण लागत है। गोठवा से बसायकपुर सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुआ है। लम्बाई एक किमी और लागत173.63लाख रु है।अन्नीबैजल से अरगंवा सम्पर्क मार्ग तीन किलोमीटर लम्बी सड़क का नव निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुआ है। निर्माण लागत 2.43करोड रु है। अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि निविदा प्रक्रिया गतिमान है। सड़कों का नवनिर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा।



अमेठी ककवा मार्ग का हाल बदहाल
अमेठी ककवा मार्ग का हाल बदहाल है।इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के मौसम में सर्वेक्षण के बाद प्रांतीय खंड की ओर से सीसी रोड के निर्माण के लिए इस्टीमेट भेजा गया हैअधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस्टीमेट स्वीकृत होने का इंतजार है। सड़कों की विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के लिए अभी तक शासन से कोई बजट नहीं जारी हुआ है।