
PARDARSHI VIKASH NEWS Ayodhya के पुराकलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार पुराकलंदर थाना क्षेत्र के मित्रसेनपुर पोस्ट अलावलपुर निवासी Sonu Prajapati अपने दोस्त Aman के साथ गुरुवार तड़के नंदीग्राम भरतकुंड जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक Dr. Sant Kumar Maurya ने जांच के बाद सोनू प्रजापति को मृत घोषित कर दिया।गंभीर रूप से घायल अमन की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बताया गया कि सोनू प्रजापति दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी Amrendra Bahadur Singh ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।