
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के धर्मपथ स्थित वासुदेवघाट क्षेत्र में साध्वी ममता शास्त्री पर कथित हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि साधु के वेश में 25-30 लोग उनके आश्रम पहुंचे और लाठी-डंडों व फरसे से हमला करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। साध्वी ने पुलिस को सूचना देते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। उनका रोते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। मामला करीब 27 बिस्वा जमीन के विवाद से जुड़ा है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साध्वी ममता शास्त्री का आरोप है कि कुछ लोग विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ बुलाकर जांच शुरू कर दी है।