news-details

अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। शनिवार सुबह मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर के कई जोन में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन-4 स्थित निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी के पास अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेयर व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-3, 4, 5 और 7 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। जोन-4 के मॉडल वेंडिंग जोन में गंदगी मिलने पर मेयर नाराज हो गईं और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने जोनल सेनेटरी ऑफिसर को सफाई व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी और लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। स्थानीय लोगों ने भी नालियों की सफाई न होने की शिकायत की।मेयर ने एलआईसी ऑफिस के पास सीवर समस्या और झुग्गियों में लटके तारों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विजयंत खंड और सी ब्लॉक में चल रहे नाला निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के आदेश दिए।उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे किए जाएं ताकि लोगों को जलभराव की समस्या न हो।