news-details

अथर्व निषाद ने हाईस्कूल हासिल किए में 90% अंक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर
नवाबगंज निवासी अथर्व कुमार निषाद ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अथर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के छात्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। अथर्व, वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र कुमार निषाद के नाती और विजय कुमार निषाद के पुत्र हैं। बेटे की सफलता पर परिवार ने गर्व जताया और उसकी मेहनत को सराहा। अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट और राष्ट्रीय निषाद संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए अथर्व को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों और समाज के लोगों ने भी अथर्व की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी उदाहरण है। अथर्व की इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।