news-details

अस्पताल में इलाज करा रहा गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW पर बर्रा पुलिस की कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर में बर्रा पुलिस ने गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नौबस्ता चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल से पकड़ा, जहां उसका इलाज चल रहा था। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पुलिस को अजय ठाकुर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जूही इलाके में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक के साथ हुई मारपीट के दौरान अजय ठाकुर घायल हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।