news-details

अपर महाधिवक्ता राहुल अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता (एडिशनल एडवोकेट जनरल) वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को अपना त्यागपत्र प्रदेश के प्रमुख सचिव (कानून) उदय प्रताप सिंह को भेजते हुए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। अपने पत्र में राहुल अग्रवाल ने कहा कि निजी कारणों से वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन आगे जारी रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पद पर कार्य करने का अवसर देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है। साथ ही कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए उन्होंने अपने पास लंबित फाइलें संबंधित मुख्य स्थायी अधिवक्ता को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उनके इस्तीफे की प्रति महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।